रविवार, 24 फ़रवरी 2013

पथरी रोग का इलाज

पथरी रोग का इलाज.....
जो भी पथरी के मरीज हे वो चुना नहीं खाना चाहिए  जैसे  चुने को लोग पान मे मिलाकर खाते है ,क्योंकि पथरी होने का मुख्य कारण आपके शरीर मे अधिक मात्रा मे केल्शियम हे। मतलब जिनके शरीर मे पथरी हुई है,उनके शरीर मे जरुरत से अधिक मात्रा मे केल्शियम है  लेकिन वो शरीर मे पच नहीं रहा है  वो अलग बात है। इसीलिए आप चुना खाना बंद कर दीजिए।

अब होमियोपैथी  मे एक दवा है  वो आपको किसी भी होमियोपेथी के दुकान पर मिलेगी उसका नाम है  BERBERIS VULGARIS ये दवा के आगे लिखना है  MOTHER TINCCHER ये उसकी पोटेंसी है। वो दुकान वाला समझ जायेगा। यह दवा होमियोपेथी की दुकान से ले आइये।अब इस दवा के 10-15 बूंदों को एक चौथाई (1/4) कप गुन - गुने पानी मे मिलाकर दिन मे चार बार (सुबह,दोपहर,शाम और रात) लेना है। चार बार अधिक से अधिक और कमसे कम तीन बार, इसको लगातार एक से डेढ़ महिने तक लेनी है  कभी कभी दो महिने भी लग जाते है। इससे जीतने भी स्टोन है ,कही भी हो गोलब्लेडर मे हो या फिर किडनी मे हो,या युरेथरा के आसपास हो,या फिर मुत्रपिंड मे हो। वो सभी स्टोन को गलाकर ये निकाल देता है।99% केस मे डेढ़ से दो महिने मे ही सब टूट कर निकाल देता है। कभी कभी  तीन महिने भी हो सकता है  लेना पड़े।तो आप दो महिने बाद सोनोग्राफी करवा लीजिए आपको पता चल जायेगा कितना टूट गया है  कितना रह गया है  अगर रह गया है  तो थोड़े दिन और ले लीजिए। इस  दवा का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है 
इसके बाद एक दूसरी दवा और है  वो जरुर लीजिए.....
ये तो हुआ जब स्टोन टूट के निकल गया अब दोबारा भविष्य मे यह ना बने उसके लिए क्या??? क्योंकि कई लोगो को बार बार पथरी होती है। एक बार स्टोन टूट के निकल गया अब कभी दोबारा नहीं आना चाहिए इसके लिए क्या इसके लिए एक होमियोपेथी मे दवा है  CHINA 1000| प्रवाही स्वरुप की इस दवा के एक ही दिन सुबह-दोपहर-शाम मे दो-दो बूंद सीधे जीभ पर डाल दीजिए। सिर्फ एक ही दिन मे तीन बार ले लीजिए फिर भविष्य मे कभी भी स्टोन नहीं बनेगा।


शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2013

How to get cure from Dog Bite

How to get cure from Dog Bite http://healthconsultant.in/blog/how-to-get-cure-from-dog-bite

उदयाचल

http://hindikavitamanch.blogspot.in/
जब भास्कर आते है खुशियों का दिप जलाते है !
जब भास्कर आते है अन्धकार भगाते है !!
जब सारथी अरुण क्रोध से लाल आता !
तब सारा विश्व खुशियों से नहाता !!
वह लोगो को प्रहरी की भांती जगाये !
लोगो के मन मे खुशियों का दिप जलाये !!
जब सारा विश्व सो रहा होता है !
वह दुनिया को जगा रहा होता है !!
उसके तेज से है सभी घबराते !
उसके आगे कोई टिक नही पाते !!
उसके आने से होता है खुशियों मे संचार !
उसके चले जाने से हो जाता अंधकार !!
उसके चले जाने से दुनिया होती निर्जन !
उसके आ जाने से धन्य होता जन-जन !!
यदी शुर्य नही होता यह शोच के हम घबराते !
बिना शुर्य के प्रकाश के हम रह नही पाते !!
शुर्य के आने से अन्धकार घबराता !
उसके तेज के सामने वह टीक नही पाता !!
इनके आने से होता धन्य-धन्य इन्सान !
सभी उन्हे मानते है भगवान !!
जब हिमालय पर आती उनकी लाली !
उनके आ जाने से हिम भी घबराती !!
इनके आ जाने से जीवन मे होता संचार !
आने से इनके होता प्रकाशमान संसार !!

बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

माँ


ममता और सौहार्द से बनी हुयी है माँ  !

कोई कहे कुमाता कोई माता लेकिन है माँ  !!
जिसके स्पर्श भर से बेटा  प्रसन्न हो उठता है !
जिसके उठने से ही सुरज भी उठता है !!
माँ  को देखकर बच्चा पुलकित  हो उठता है !
बच्चो को पाकर माँ  का रोम-रोम खिल उठता है !!
यौवन मे भी माँ  को बेटा लगता प्यारा !
बेटा समझ न पाता मन का है कच्चा !!
सारी दुनिया समझे उसे घोर कपुत !
माँ  को लगता बेटा सच्चा,वीर,सपुत !!
माँ  शब्द मे है ममता का एहसास  !
बरसो है पुराना माँ  का इतिहास !!

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

BEING HINDU T SHIRTS AND BADGES

 BEING HINDU T shirts
 BEING HINDU
सूचना : सभी मित्रों की जानकारी के लिए। हमने विभिन्न रंगों में BEING HINDU T-SHIRTS और BADGES नए डिजाईन में ले कर आये हैं .ज्यादा जानकारी के लिए आप http://www.being-hindu.com/ पर जा सकते हैं। इस कार्यक्रम का हमारा स्पष्ट उद्देश्य है की "हिन्दू" शब्द हमारे सामान्य जीवन में परिलक्षित हो और सामान्य व्यक्ति की जिज्ञासा हमारी धार्मिक आस्थाओं में बढे।
जिस किसी भी बंधू को ये टी शर्ट चाहिए वो 09718847528 पर संपर्क कर सकता है या हमे hindu.being@gmail.com पर ईमेल लिख सकता है .
यदि कोई बंधू इन उत्पादों को अपने क्षेत्र में प्रसारित करना चाहते हैं तो वो कृपया http://www.being-hindu.com/  पर देखे या ज्यादा जानकारी के लिए  09718847528 पर संपर्क करें।
जय श्री राम जय हिन्दू राष्ट्र ...  




मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

रामबिलास शर्मा बने हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष

( “पोल इंडिया ” पत्रिका के फरवरी 2013 अंक में प्रकाशित लेख) हरियाणा के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा हरियाणा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। 5 जनवरी को रोहतक में संपन्न प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वे दूसरी बार बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गये हैं। इससे पहले शर्मा को सन् 1991 में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। रामबिलास शर्मा, कृष्णपाल गुर्जर का स्थान लिए जिनका तीन वर्ष का कार्यकाल अभी हाल में ही समाप्त हुआ। इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे। पार्टी प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रत्न लाल कटारिया को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। इसके अलावा बैठक में राष्ट्रीय परिषद के दस सदस्यों का चयन भी किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक कलराज मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के तौर पर कैप्टन अभिमन्यु, कृष्णपाल गुर्जर, ओमप्रकाश धनखड़, प्रो. गणेशी लाल, आत्मप्रकाश मनचंदा, रत्नलाल कटारिया, सुधा यादव, आईडी स्वामी, रामचंद्र बैंदा और कृष्ण बेदी को चुना गया है। कौन हैं रामबिलाश शर्मा हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के राठीवास गांव में 1949 में जन्में रामबिलास शर्मा लगातार चार बार हरियाणा विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वे सर्वप्रथम 1982 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1987 में विधायक बने और हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए। 1991 में वे तीसरी बार हरियाणा विधानसभा में पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. मंगलसेन के निधन के बाद उन्हें बीजेपी हरियाणा का अध्यक्ष बनाया गया। 1976 में जयप्रकाश आंदोलन के दौरान वे डा. मंगलसेन की प्रेरणा से ही सक्रिय राजनीति में आए थे। रामबिलास शर्मा 1996 में चौथी बार विधायक बने और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं। क्या-क्या होगी चुनौतियां- अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष रामविलाश के सामने कई चुनौतियां सामने होगी। रामबिलास शर्मा का कार्यकाल जनवरी 2016 तक रहेगा। शर्मा के कार्यकाल दौरान ही हरियाणा विधानसभा चुनाव और आम चुनाव 2014 में होने हैं। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में से बीजेपी को पिछले विधानसभा चुनाव 2009 में मात्र चार सीटें मिलीं थी। हरियाणा में भाजपा की स्थिति काफी दयनीय है। रामबिलास शर्मा के सामने सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी को मजबूत करने की होगी। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से 9 पर कांग्रेस का कब्जा है जबकि एक सांसद हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजका) का है। हजकां इस समय हरियाणा में बीजेपी का सहयोगी दल है। रामबिलास शर्मा के सामने हजका प्रमुख कुलदीप बिश्नोई के साथ बेहतर तालमेल बनाकर साथ की सबसे बड़ी चुनौती होगी। बीजेपी के साथ हजका गठबंधन को बनाए रखना और चुनावों में टिकट बटवारा रामबिलास शर्मा के लिए अग्नि परीक्षा जैसी होगी। क्योंकि हरियाणा जनहित कांग्रेस क्षेत्रिय दल होने के नाते ज्यादा सीटों की मांग कर सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में हजकां के 6 विधायक चुने गए थे, जबकि हिसार लोकसभा सीट से हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई खुद सांसद हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद हजकां के 5 विधायक पार्टी छोड़कर कांग्रेस सरकार में शामिल हो गए थे। जाट और गैरजाट जतीय समीकरण बीजेपी ने रामविलास शर्मा को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाकर एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश की है। पहला- गैर जाट विरादरी को इकट्ठा करना और दूसरा शर्मा की लोकप्रियता भुनाने की है। बीजेपी की सहयोगी पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई गैरजाट हैं और रामबिलास शर्मा भी जाट विरादरी से नही आते। जाट बहुल हरियाणा में कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) दोनों राज्य में जाट की राजनीति करते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला दोनों जाट विरादरी से आते हैं। इसलिए बीजेपी और हजकां गठबंधन चुनाव में गैरजाट मुख्यमंत्री का कार्ड खेलकर गैरजाटों की वोट को हथियाना चाहेंगे और हरियाणा में नए राजनीतिक समीकरण पेश करने की कोशिश करेंगे। रामबिलास शर्मा पर गैरजाटों को एकजुट करने का बड़ा दबाब भी होगा। ऐसा माना जाता है रामबिलास शर्मा मिलनसार किस्म के व्यक्ति हैं इसी वजह से उनकी हर जाति के लोगों में अच्छी पकड़ है। इसी कारण बीजेपी चुनावों में अच्छे नतीजों की आस लगाए हुए है। हांलाकि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष चुने चुने जाने के बाद रामबिलास शर्मा ने कहा कि वे सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस उम्मीद से उन पर जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ी जाएगी। क्योंकि देश और प्रदेश की जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। शर्मा ने कहा कि हजकां-भाजपा गठनबंधन बरकरार रहेगा।

सोमवार, 4 फ़रवरी 2013

कभी सोचा ना था


कभी सोचा ना था की रुकना पङेगा !
इस जिन्दगी मे पीसना भी पङेगा !!
लोग कहते रह गये मै कभी झुका नही !
मै सहता रह गया लेकिन कभी टुटा नही !!
प्यार देता रह गया हाथ आया कुछ नही!
मौत के बाद साथ आया कुछ नही !!
यहा हर तरफ है दर्द, नफरत प्यार पाया कुछ नही !
लोग की इस सोच का अंदाज आया कुछ नही !!
मै प्यार करता हू सभी से अपना-पराया कुछ नही !
मै बनू सच्चा मनुष्य है इतर सपना कुछ नही !!
लोगो के मै काम आंऊ और इच्छा कुछ नही !
प्यार मै दू सभी को नफरत मै करू नही !!